Lalu Yadav: फिर काम आई बेटी! चुपके से लालू यादव पहुंचे इस बेटी के पास… कानों कान नहीं हुई खबर

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 18 Dec 2025 3:52 PM

विज्ञापन

इलाज के लिए लालू यादव पहुंचे दिल्ली

Lalu Yadav Health Update: आंखों की रोशनी में आई दिक्कत के बाद लालू प्रसाद यादव चुपके से इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे. इस दौरान वे बेटी मीसा भारती के घर पर ठहरे. एक बार फिर बेटी ही मुश्किल वक्त में उनके सबसे बड़े सहारा बनी.

विज्ञापन

Lalu Yadav Health Update: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर अपनी बेटी के सहारे इलाज के लिए दिल्ली पहुंचे, लेकिन इस बार उनकी यात्रा गुपचुप रही. आंखों की गंभीर समस्या से जूझ रहे लालू यादव अचानक दिल्ली पहुंचे और अपनी बेटी मीसा भारती के आवास पर ठहरे. इसकी भनक पार्टी नेताओं से लेकर समर्थकों तक को नहीं लगी. इससे पहले लालू यादव को उनकी बेटी रोहिणी भी कीडनी दे चुकी हैं. इस बार राजद सुप्रीमो मीसा का घर चुने हैं.

लालू यादव को अचानक आंख से दिखने लगा धुंधला

जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से लालू प्रसाद यादव की आंखों की रोशनी में अचानक दिक्कत बढ़ गई थी. जिस आंख में पहले मोतियाबिंद का ऑपरेशन हो चुका है, उसी आंख से उन्हें धुंधला दिखने लगा. हालत बिगड़ने पर दो दिन पहले उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद सलाह दी कि उसी अस्पताल में दिखाया जाए, जहां पहले ऑपरेशन हुआ था.

बेटी मीसा के यहां रुके हैं लालू

इसके बाद परिवार ने बिना किसी सार्वजनिक जानकारी के उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया. लालू यादव परिवार के साथ सीधे दिल्ली पहुंचे और बेटी मीसा भारती के घर पर ठहरे. वहां से उन्हें एक बड़े प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों ने आंखों की विस्तृत जांच की. फिलहाल उन्हें दवाइयां दी गई हैं और दो दिन बाद दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है.

तेज प्रताप भी पहुंच सकते हैं दिल्ली

इलाज के दौरान परिवार लगातार संपर्क में है. तेजस्वी यादव विदेश में होने के कारण दिल्ली नहीं पहुंच सके, लेकिन उन्होंने फोन और वीडियो कॉल के जरिए इलाज को लेकर सलाह दी. रोहिणी आचार्य ने भी फोन पर बात कर पिता का हौसला बढ़ाया. राबड़ी देवी फिलहाल पटना में हैं, जबकि तेज प्रताप यादव के जल्द दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है.

मुश्किल समय में सहारा बनकर बेटी ही आई सामने

परिवार सूत्रों के अनुसार, आंखों के इलाज के बाद लालू प्रसाद यादव के संपूर्ण स्वास्थ्य की भी जांच हो सकती है. हालांकि अभी फोकस आंखों की समस्या पर ही है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि लालू यादव की यह ‘चुपचाप’ दिल्ली यात्रा जानबूझकर गोपनीय रखी गई, ताकि किसी तरह की अफवाह न फैले. एक बार फिर मुश्किल समय में बेटी मीसा भारती उनके सबसे बड़े सहारे के रूप में सामने आई हैं.

Also Read: CM नीतीश के कार्यक्रम का बदला पैटर्न, अब सिर्फ 3 लोगों को देंगे लेटर… नो लाइव स्ट्रीमिंग, नो मीडिया

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन