13 मंत्रियों को 14 विभागों का मिला अतिरिक्त प्रभार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 Feb 2015 4:45 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के 13 मंत्रियों को 14 विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है. मंगलवार को इन मंत्रियों के बीच विभागों के अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी कर दी गयी. जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी को कृषि के साथ-साथ सूचना व जन संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. […]
विज्ञापन
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कैबिनेट के 13 मंत्रियों को 14 विभागों का अतिरिक्त प्रभार दिया है. मंगलवार को इन मंत्रियों के बीच विभागों के अतिरिक्त प्रभार की अधिसूचना जारी कर दी गयी. जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी को कृषि के साथ-साथ सूचना व जन संपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
वहीं, विजेंद्र प्रसाद यादव को ऊर्जा और पीके शाही को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 14 विभागों के बंटवारे के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास मुख्य रूप से मंत्रिमंडल सचिवालय, निगरानी, निर्वाचन, गृह, सामान्य प्रशासन समेत ऐसे विभाग जो 22 मंत्रियों के बीच आवंटित नहीं हैं, वे भी मुख्यमंत्री के पास हैं. मंगलवार की देर शाम अधिसूचना जारी की गयी. नये विभागों का प्रभार मिलने के बाद अधिकांश मंत्री बुधवार को इन विभागों का पदभार ग्रहण करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










