छात्रों को दी गयी सड़क सुरक्षा की जानकारी
पटना. मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी यूनिवर्सिटी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित शैक्षणिक कैंपस में ‘ यातायात एवं सड़क सुरक्षा ‘ से संबंधित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें विशेष रूप से पटना के ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को आज के परिवेश में यातायात से संबंधित हो रही असुविधाओं के […]
पटना. मौलाना मजहरूल हक अरबी व फारसी यूनिवर्सिटी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित शैक्षणिक कैंपस में ‘ यातायात एवं सड़क सुरक्षा ‘ से संबंधित एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें विशेष रूप से पटना के ट्रैफिक डीएसपी विजय कुमार सिंह ने छात्र-छात्राओं को आज के परिवेश में यातायात से संबंधित हो रही असुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया. यूनिवर्सिटी के प्रति कुलपति तौकीर आलम द्वारा ये सुझाव रखा गया कि यूनिवर्सिटी अन्य विषयों के अतिरिक्त यातायात प्रबंध से संबंधित डिप्लोमा कोर्स भी कराये, ताकि छात्रा-छात्राओं को यातायात के नियम-परिनियम से अवगत कराया जा सके. यूनिवर्सिटी के शैक्षणिक परिसर प्रभारी प्रो एजाज आलम ने कहा कि इस तरह की चर्चाएं भविष्य में भी की जानी चाहिए. आयोजन में शैक्षणिक परिसर के समन्वयक श्री फैज खान व गुलाम मुर्तजा भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










