ePaper

नीतीश-लालू एक साथ करेंगे संपर्क यात्रा

Updated at : 10 Jan 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
नीतीश-लालू एक साथ करेंगे संपर्क यात्रा

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द ही एक साथ मंच पर नजर आयेंगे. दोनों नेता विधानसभा उपचुनाव के तर्ज पर एक साथ संपर्क रैली में दिखेंगे. इस पर दोनों नेताओं में सहमति बन गयी है. यह सब होगा दोनों दलों के विलय की औपचारिकता पूरी होने के बाद. संपर्क […]

विज्ञापन
पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द ही एक साथ मंच पर नजर आयेंगे. दोनों नेता विधानसभा उपचुनाव के तर्ज पर एक साथ संपर्क रैली में दिखेंगे. इस पर दोनों नेताओं में सहमति बन गयी है.
यह सब होगा दोनों दलों के विलय की औपचारिकता पूरी होने के बाद. संपर्क रैली में साथ दिखने की आधिकारिक घोषणा दोनों दलों के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे. इसी सिलसिले में दिल्ली में शुक्रवार को नीतीश कुमार ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद से मुलाकात की. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय
अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव से नीतीश कुमार व लालू प्रसाद शनिवार को मुलाकात करेंगे. इसके बाद नीतीश कुमार के पटना पहुंचने की संभावना है.
14 को मकर संक्रांति के भोज में जुटेंगे नीतीश-लालू
विलय को लेकर 14 जनवरी को जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के न्यू पटना क्लब में आयोजित भोज में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद एक साथ सम्मिलित होंगे. इस भोज में राजद के अन्य नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. सूत्रों के मुताबिक इस दौरान ही दोनों दलों के विलय और आगे के साझा कार्यक्रमों की घोषणा की जा सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन