फिर से पुराने तेवर में लौट आयी ठंड, आधा घंटा तक हवा में ही रहा विमान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jan 2015 6:56 AM (IST)
विज्ञापन

कुहासे का असर : विजिबिलिटी कम होने के कारण हो रही परेशानी पटना : ठंड में विमानों की लेटलतीफी लगातार जारी है. कुहासा का असर विमानों पर पिछले एक महीने से पड़ रहा है. शुक्रवार को दिल्ली से पटना एयरपोर्ट आ रहा गो एयर का विमान करीब आधे घंटे तक आसमान में ही चक्कर काट […]
विज्ञापन
कुहासे का असर : विजिबिलिटी कम होने के कारण हो रही परेशानी
पटना : ठंड में विमानों की लेटलतीफी लगातार जारी है. कुहासा का असर विमानों पर पिछले एक महीने से पड़ रहा है. शुक्रवार को दिल्ली से पटना एयरपोर्ट आ रहा गो एयर का विमान करीब आधे घंटे तक आसमान में ही चक्कर काट रहा था.
शहर के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि गो एयर विमान की संख्या जी 8, 144 के आने का समय 10.02 मिनट पर है और जाने का समय दोपहर एक बजे है. सुबह में एयरपोर्ट की विजिबिलिटी करीब 700 के आसपास थी, इस वजह से विमान को लैंडिंग करने का परमिशन नहीं दिया गया, जबकि विमान तय समय पर दिल्ली से खुल गया था. इस स्थिति में विमान को हवा में ही दो चक्कर काटने पड़े.
विजिबिलिटी कम होने के चलते विमान करीब 25 मिनट तक हवा में ही चक्कर काट रहा था. वहीं जैसे ही विजिबिलिटी 1000 से अधिक हुई एयरपोर्ट ट्रैफिक कंट्रोल की ओर से लैंडिंग करने का परमिशन दे दिया गया. पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर गो एयर का विमान पहला लैंड किया. लेट आने के चलते विमान करीब डेढ़ घंटे लेट दिल्ली के लिए रवाना हुई.
एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि अगर विमान को उतारने का परमिशन दे दिया जाता तो दबाव डालने वाला हाइड्रोलिक काम करना बंद कर देता. इससे विमान में कई तरह के खतरा होने की चांस हो जाते. सूत्रों की माने तो अगर हाइड्रोलिक बंद हो जाता तो विमान में आग लगने की भी संभावना बढ़ जाती. हालांकि विमान जैसे ही लैंडिंग की उस समय फायर ब्रिगेड की टीम मौजूद थी और उनके देख रेख में सुरक्षित विमान को उतारा गया. विमान में करीब 172 यात्री सवार थे.
दो ट्रेनें भी हुईं रद्द
कुहासे का असर ट्रेनों पर भी देखने को मिल रहा है. पटना जंकशन से खुलने वाली मगध एक्सप्रेस दो घंटे देरी से दिल्ली के लिए रवाना हुई तो डाउन में आ रही कुंभ एक्सप्रेस (12370) और अपर इंडिया (31033) को रद्द कर दिया गया. वहीं ट्रेनों की लेटलतीफी भी देखी गयी. मथुरा पटना एक दिन बाद जहां पटना जंकशन पर आयी, वहीं दूसरी ओर लाल किला और संघमित्र एक्सप्रेस तीन घंटे देरी चल रही थी.
फिर से पुराने तेवर में लौट आयी ठंड
पटना. राजधानी में शुक्र वार को मौसम ने अंगड़ाई ली और फिर से पुराने तेवर में ठंड लौट आयी. अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच केवल 6.5 डिग्री का अंतर रहा, इसका परिणाम यह हुआ कि दिन भर ठंड ज्यादा महसूस हुई. शहर में ठंडी हवाओं के साथ कनकनी रही.
दोपहर में हल्की धूप दिखी, लेकिन उसमें गरमी नहीं थी. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक आशीष कुमार सेन ने बताया कि गुरुवार की रात तेज हवाओं के कारण हिमालय के ऊपर से निकलते हुआ पश्चिमी विक्षोभ से उत्तर व मध्य बिहार में नमी बढ़ी है. इससे पटना समेत उत्तरी बिहार के जिलों में ठंड बढ़ गयी.
उन्होंने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान बढ़ने से मौसम ठीक ठाक रहेगा. इधर, शुक्रवार को गया समेत दक्षिणी बिहार के सभी जिले ठंड से अछूते रहे. प्रदेश के अन्य जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है. इसके कारण राजधानी को छोड़ कर सभी प्रमुख जिलों में दिन में अच्छी धूप रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










