छंटे बादल, बढ़ेगी ठंड
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2015 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : तीन दिनों से आसमान में छाये बादल रविवार की दोपहर से छंटने लगे. धूप भी निकली,लेकिन शाम होते ही फिर से पछुआ हवा तेज हो गयी और ठंड महसूस होने लगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी. सुबह व रात में कुहासा […]
विज्ञापन
पटना : तीन दिनों से आसमान में छाये बादल रविवार की दोपहर से छंटने लगे. धूप भी निकली,लेकिन शाम होते ही फिर से पछुआ हवा तेज हो गयी और ठंड महसूस होने लगी. मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक सोमवार से न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज होगी, जिससे ठंड बढ़ेगी.
सुबह व रात में कुहासा भी रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक एके सेन ने बताया कि दिन का तापमान सामान्य रहेगा,लेकिन रात के तापमान में गिरावट आयेगी. रात का तापमान 8 व 9 डि.से के करीब दर्ज होगा. सुबह में कुहासा रहेगा. इससे दुबारा ठंड लौटेगी.
अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम
तीन दिनों से आसमान में बादल छाये रहने के कारण राजधानी समेत सूबे में अधिकतम व न्यूनतम तापमान का अंतर काफी कम हो गया था. इस कारण कंपकपी भरी ठंड नहीं थी. रविवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 22.3 डि.से व न्यूनतम तापमान 17.5 डि.से रिकार्ड किया गया. यह स्थिति पूरे बिहार की रही. गया का अधिकतम तापमान 22.1 डि.से व न्यूनतम तापमान 17.7 डि.से, भागलपुर का अधिकतम तापमान 20.2 डि.से व न्यूनतम तापमान 16.2 डि.से और पूर्णिया का अधिकतम तापमान 24.3 डि.से व न्यूनतम तापमान 16.2 डि.से रिकार्ड किया गया. सभी जिलों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अंतर कम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










