पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखे भाजपा

Updated at : 26 Oct 2014 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
पहले अपने गिरेबां में झांक कर देखे भाजपा

पटना : जदयू के प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा पहले अपने गिरेबां पर झांक कर देखे, तो पता चलेगा कि उनके दामन में कितने दाग हैं. भाजपा के ये वही नेता हैं, जो पहले नीतीश कुमार का मुरीद हुआ करते थे. नीतीश कुमार को विकास पुरुष के नाम से […]

विज्ञापन
पटना : जदयू के प्रवक्ता व विधान पार्षद संजय सिंह ने कहा है कि भाजपा पहले अपने गिरेबां पर झांक कर देखे, तो पता चलेगा कि उनके दामन में कितने दाग हैं. भाजपा के ये वही नेता हैं, जो पहले नीतीश कुमार का मुरीद हुआ करते थे. नीतीश कुमार को विकास पुरुष के नाम से पहले उन्होंने ही नवाजा था और इनकी सुबह से शाम नीतीश-नीतीश करते गुजरती थी. आज ये अनाप-शनाप बोलते हैं. संजय सिंह ने कहा कि भाजपा में क्षत्रियों की जो दुर्गति हो रही है, वह आज तक की राजनीति में नहीं हुई थी.
राजनाथ सिंह ने अपना सब कुछ त्याग कर नरेंद्र मोदी को सत्ता के शीर्ष पर पहुंचाया. सरकार में नंबर दो के दज्रे पर रहनेवाले राजनाथ सिंह को अमित शाह ने महाराष्ट्र का प्रभारी बनाया. यही हालत राजीव प्रताप रुडी के साथ हुई. जिसने महाराष्ट्र की जंग जीती, उसे अहिंदी क्षेत्र में भेज दिया. भाजपा लगातार क्षत्रियों के साथ र्दुव्‍यवहार कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन