1 अप्रैल से महंगी होंगी Mercedes-Benz की कारें, सभी मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम

1 अप्रैल से Mercedes-Benz की पूरी लाइनअप होगी महंगी
अगर आप नई Mercedes-Benz कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके बजट पर असर डाल सकती है. कंपनी ने ऐलान किया है, कि 1 अप्रैल से कंपनी के लाइनअप में शामिल सभी गाड़ियों की कीमतें बढ़ जाएगी.
भारत में लग्जरी कार खरीदना जल्द ही थोड़ा और महंगा होने वाला है. जर्मन ऑटोमेकर Mercedes-Benz ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. 1 अप्रैल से कंपनी की पूरी लाइनअप करीब 2% तक महंगी हो जाएगी. यह बढ़ोतरी कंपनी की पूरी लाइनअप सेडान, SUV और इलेक्ट्रिक कारों पर लागू होगी.
2026 में दूसरी बार बढ़ेगी कीमत
साल 2026 में Mercedes-Benz की दूसरी प्राइस हाइक होगी. इससे पहले कंपनी ने जनवरी में भी अपनी गाड़ियों की कीमतों में करीब 2% की बढ़ोतरी की थी. हालांकि, अभी तक यह नहीं बताया गया है कि किस मॉडल की कीमत कितनी बढ़ेगी.
कीमत बढ़ाने की वजह
कंपनी का कहना है कि कच्चे माल की कीमत बढ़ने और विदेशी मुद्रा दरों (Foreign Exchange Rates) में बदलाव की वजह से कारों की लागत बढ़ गई है. भारतीय रुपये के मुकाबले यूरो महंगा होने से विदेश से आने वाले पार्ट्स और पूरी तरह तैयार गाड़ियों (CBU) को मंगाना भी महंगा पड़ रहा है. इसलिए कंपनी को कारों की कीमत बढ़ानी पड़ रही है.
भारत में मिलती हैं ये SUV
Mercedes-Benz भारत में कई लग्जरी SUV बेचती है. कंपनी की पॉपुलर SUV लाइनअप में GLA, GLC, GLE, GLS और मशहूर G-Class शामिल हैं.
इलेक्ट्रिक कारों पर भी फोकस
Mercedes-Benz भारत में अपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) रेंज भी तेजी से बढ़ा रही है. कंपनी के पोर्टफोलियो में फिलहाल EQA, EQB, EQE और EQS जैसे मॉडल शामिल हैं. हाल ही में कंपनी ने G-Class का इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश किया है.
AMG और Maybach मॉडल भी उपलब्ध
कंपनी अपने लग्जरी पोर्टफोलियो के अलावा हाई-परफॉर्मेंस AMG मॉडल और अल्ट्रा-लग्जरी Maybach कारें भी भारत में बेचती है.
सबसे सस्ती Mercedes कौन सी?
वर्तमान में भारत में Mercedes-Benz की सबसे किफायती कार A-Class सेडान है, जिसकी शुरुआती कीमत 44.45 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है.
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Dzire बनी भारत की क्रश, बजट में माइलेज और सेफ्टी का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




