बहला-फुसला कर युवती के साथ दुष्कर्म
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Oct 2014 6:50 AM
विज्ञापन

पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के चिक टोली मुहल्ले में गुरुवार की रात पड़ोसी युवक ने युवती को मिठाई व फरही दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने परिजनों व पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में पीड़िता की मां व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह […]
विज्ञापन
पटना सिटी : चौक थाना क्षेत्र के चिक टोली मुहल्ले में गुरुवार की रात पड़ोसी युवक ने युवती को मिठाई व फरही दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म किया. पुलिस ने परिजनों व पीड़िता की शिकायत पर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है.
घटना के संबंध में पीड़िता की मां व थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती घर के दरवाजे पर खड़ी थी, तभी पड़ोसी युवक विकास मिठाई व फरही दिलाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और ओढ़नी से मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच परिवार के लोग खोजबीन करते हुए जब अंधेरे कमरे में टार्च जलाया, तो देखा कि दोनों वहां पर हैं.
इसके बाद परिजन थाना पहुंचे और पुलिस को सूचित किया.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इधर, आरोपित का कहना है कि युवती ने खुद उसे बुलाया था. पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










