आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनी, 50-60 KMPH की रफ्तार से चलेगी हवा, IMD की एडवाइजरी जारी

Author :Preeti Dayal
Published by :Preeti Dayal
Updated at :13 May 2026 7:45 AM
विज्ञापन
Bihar Rain Alert Thunderstorm warning

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Rain Alert: आज पूरे बिहार में एक बार फिर मौसम बिगड़े रहने की संभावना जताई गई है. उत्तर बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान आंधी के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन

Bihar Rain Alert: बिहार में लोगों को अभी तपती गर्मी से राहत मिली हुई है. राज्य में मंगलवार को मौसम अचानक बदल गया. पटना, अरवल, गया, जहानाबाद सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई. इस बीच आज भी पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. तेज बारिश के साथ ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज जिन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया, उनमें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, कटिहार, पूर्णिया, सिवान, सारण, वैशाली और समस्तीपुर शामिल है.

इसके साथ ही जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें बक्सर, भोजपुर, पटना, बेगूसराय, नालंदा, खगड़िया, भागलपुर, मुंगेर, अरवल, जहानाबाद, शेखपुरा, लखीसराय, नालंदा, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका शामिल है.

कब तक चलेगा आंधी-बारिश का दौर?

इस तरह से मौसम विभाग ने 13 मई के लिए उत्तर बिहार और सीमांचल के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना है. 14 मई को 12 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 15 मई को पटना समेत कई जिलों और 16 मई को सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया.

बिहार में मौसम बिगड़ने की वजह

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के कारण यह बदलाव आया है. 13 मई को मौसम और ज्यादा एक्टिव हो सकता है. मौसम विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 15 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी दस्तक देने वाला है, जिससे उत्तर और पूर्वी बिहार में मौसम की सक्रियता और बढ़ेगी. ऐसे में आंधी-पानी का दौर 16 मई तक जारी रहेगा. पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई से बारिश का दौर रुक जायेगा.

Also Read: ‘वर्दी रौब दिखाने के लिए नहीं मिली…’, बिहार DGP का बड़ा बयान, दहेजखोर पुलिसवालों को भी दी चेतावनी

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन