मोबाइल छीनने के विरोध पर शिक्षक को मारी गोली

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Bihar news : नालंदा के चंडी स्थित स्कूल में हैं तैनात

विज्ञापन

पटना सिटी से अमिताभ की रिपोर्ट पटना सिटी. बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार की अहले सुबह शिक्षक को गोली मारकर मोबाइल व बैग छीन लिया. लूपपाट के विरोध पर बदमाशों ने शिक्षक को गोली मार दी, जिससे वे जख्मी हो गये. घटना अगमकुंआ थाना के भागवत नगर मुहल्ले की है. घायल शिक्षक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के अनुसार, भागवत नगर स्थित घर से शिक्षक शंभू कुमार और वीणा कुमारी पैदल नालंदा जिले के चंडी स्थित एक सरकारी विद्यालय में कार्यरत हैं. दोनों पैदल बस पकड़ने बाइपास की ओर भूतनाथ रोड से पैदल जाने के क्रम में एनआरएल पैट्रोल पंप के पास बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल लूटने का विरोध करने पर शिक्षक़ को कंधे में गोली मार दिया. इसके बाद मोबाइल व बैग लूटकर फरार हो गये. सूचना मिलने के बाद डीएसपी राज किशोर सिंह पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की. नालंदा के चंडी में तैनात हैं घायल शिक्षक घायल शिक्षक शंभु कुमार नालंदा जिले के चंडी में तैनात हैं. वह बुधवार की सुबह स्कूल के लिए घर से निकले थे कि घटना हुई. शिक्षक की पत्नी अंजली कुमारी ने बताया कि उनके पति का किसी से कोई विवाद नहीं था. सुबह घर से नाश्ता कर वह हमेशा की तरह स्कूल के लिए निकले थे. करीब एक घंटे बाद पुलिसकर्मी घर पहुंचे और घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन