ट्रांसपोर्ट विवाद में खूनी संघर्ष : औरंगाबाद के युवक को सड़क पर घेरकर पीटा

Updated:
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट विवाद में खूनी संघर्ष : औरंगाबाद के युवक को सड़क पर घेरकर पीटा

ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े विवाद में युवक को बीच सड़क पर पीटा

विज्ञापन

शुभम कुमार की रिपोर्ट

पटना. पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के ज्ञान गंगा के पीछे वाली गली में उस समय अफरातफरी मच गयी, जब स्थानीय लोगों ने एक युवक को लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा. घायल युवक की पहचान औरंगाबाद के दाउदपुर निवासी सौरभ शर्मा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुड़े विवाद को लेकर दूसरे गुट के हमलावरों ने युवक को निशाना बनाया. बीच सड़क पर इस तरह की हिंसा देख राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गयी, जिसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए पीएमसीएच (पीएमसीएच) ले गयी. टाउन डीएसपी-1 राजेश रंजन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सौरभ फिलहाल खतरे से बाहर है और प्राथमिक उपचार के बाद वह अपने भाई के कमरे पर चला गया है. पुलिस के अनुसार अभी तक पीड़ित की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है.

15 से 20 हमलावरों ने घेराबंदी कर किया हमला

पीड़ित सौरभ शर्मा ने बताया कि हमलावरों की संख्या 15 से 20 के करीब थी. उसने जान बचाने के लिए मौके से भागने का प्रयास भी किया, लेकिन दूसरे ट्रांसपोर्टर समूह के लोगों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया. हमलावरों ने बेरहमी से मारपीट की और जब युवक बेहोश होकर गिर गया, मौके से सभी आरोपित फरार हो गए. घटना के पीछे ट्रांसपोर्टिंग के काम में चल रहा पुराना विवाद बताया जा रहा है, जिसे लेकर अपराधी पहले से घात लगाये बैठे थे.

विज्ञापन
Dharmendra Kumar

लेखक के बारे में

By Dharmendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन