Bihar News: अभी बिहार में 1490 MBBS और 140 BDS की सीटों पर होगा एडमिशन, नये सत्र में 100 एमबीबीएस सीटें बढ़ेंगी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 15 Jun 2025 8:38 PM

विज्ञापन

Bihar News: ऑल इंडिया कोटे के तहत पूरे देश के 15 प्रतिशत मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन होगा. वहीं, 85 प्रतिशत सीटों पर एडमिशन के लिए स्टेट अपना काउंसेलिंग शेड्यूल जारी करेगा. काउंसेलिंग शेड्यल एक सप्ताह में जारी हो जायेगा. बिहार के 85 प्रतिशत मेडिकल व डेंटल सीटों पर एडमिशन के लिए बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद(बीसीइसीइबी) रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करेगी.

विज्ञापन

Bihar News: नीट यूजी 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. अब जल्द ही काउंसेलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. एमबीबीएस, बीडीएस में एडमिशन के लिए एमसीसी काउंसेलिंग प्रक्रिया शुरू करेगी. काउंसेलिंग के दौरान रजिस्ट्रेशन व कॉलेज च्वाइस भरना होगा. मेडिकल कॉलेज का चयन रैंक के अनुसार सोच-समझकर करना होता है, ताकि उस रैंक के अनुसार उन्हें बेहतर कॉलेज मिल सके. ऑल इंडिया व स्टेट कोटे के तहत अलग-अलग काउंसेलिंग होगी.

दो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई शुरू होने की संभावना

इस बार बिहार में दो मेडिकल कॉलेज सारण और समस्तीपुर में पढ़ाई शुरू होने की संभावना है. लेकिन अभी तक सारण में 100 सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया संबंधित कागजात तैयार कर लिया गया है. सूत्रों की मानें तो अगर सरकार दोनों सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 100-100 सीटें पर एडमिशन के लिए एनएमसी को पत्र भेजने की तैयारी कर रहा है. अभी राज्य में कुल 1490 एमबीबीएस व 140 बीडीएस की सीटें हैं.

कुल सरकारी एमबीबीएस व बीडीएस मिला कर कुल 1630 सीटें हैं. इसमें 15 प्रतिशत सीटों पर ऑल इंडिया कोटा के तहत एडमिशन होता है. वहीं, 85 प्रतिशत सीटों पर स्टेट कोटे के तहत एडमिशन होता है. एमबीबीएस की 200 सीटें बढ़ने पर राज्य के मेडिकल कॉलेजों में कुल 1690 सीटें हो जायेंगी.

अभी पीएमसी पटना में 200, डीएमसी लहेरियासराय में 120, भागलपुर में 120, एनएमसी पटना में 150, मुजफ्फरपुर में 120, गया में 120, आइजीआइएमएस पटना में 120, जीएमसी बेतिया में 120, विम्स पावापुरी में 120, मधेपुरा में 100, इएसआइसी मेडिकल कॉलेज बिहटा में 100, जीएमसी पूर्णिया में 100, पटना डेंटल कॉलेज में 40 व रहुई डेंटल कॉलेज, नालंदा में 100 सीटें हैं.

देश भर में इस बार बढ़ेंगी एमबीबीएस में सीटें

इस बार 2025-26 में मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 10 हजार अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें जोड़ी जायेंगी. वर्तमान में देश में 706 मेडिकल कॉलेज हैं. इनमें 1,15,812 एमबीबीएस सीटें हैं. पिछले साल 10,000 से ज्यादा मेडिकल सीट बढ़ी थी. इस बार भी करीब 10 हजार से अधिक सीटें बढ़ेंगी. इस साल करीब 40 से 45 नये मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन होने की संभावना है. इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के मेडिकल कॉलेज हैं.

सभी कॉलेजों को जुलाई 2025 से पहले ही लेटर ऑफ परमीशन (एलोपी) मिल जायेगी. नये मेडिकल कॉलेज खुलने के बाद कुल मेडिकल कॉलेज की संख्या भी 750 के आसपास हो जायेगी.

नये सत्र में 60 हजार के आसपास निजी और डीम्ड यूनिवर्सिटी में सीटें होंगी और 66 हजार से आसपास सरकारी एमबीबीएस सीटें होंगी. इसके आधार पर नीट में कंपीटीशन पिछले साल से थोड़ा इजी रहेगा. 530 अंक के आसपास वाले स्टूडेंट्स को एमबीबीएस सीटें मिलने का अनुमान है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

बीडीएस में 27 हजार से ज्यादा सीटें

बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी (बीडीएस) की सीटों की संख्या 27 हजार से ज्यादा है. एमबीबीएस, डेंटल, होम्योपैथी, आयुर्वेद, यूनानी सभी को मिलाकर करीब दो लाख से ज्यादा सीटें हैं. नीट यूजी परीक्षा के जरिए एमबीबीएस, बीडीएस, बैचलर ऑफ आयुर्वेद मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएएमएस), बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी (बीयूएमएस), बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी (बीएचएमएस) जैसे कोर्सेज में एडमिशन होता है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में मानसून की एंट्री पर पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने दिया बड़ा अपडेट, 40 पार पारा से मिलेगी राहत

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन