पटना : सोमवार से बजट सत्र, सेंट्रल हाॅल में होगा राज्यपाल चौहान का अभिभाषण

Updated at : 21 Feb 2020 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : सोमवार से बजट सत्र, सेंट्रल हाॅल में होगा राज्यपाल चौहान का अभिभाषण

शाम में विस भवन के शताब्दी वर्ष पर किस्सागोई में दस्तान-ए-जालियां और दास्तान-ए-चौबोली कार्यक्रम पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान दोनोंं सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा भवन के 100 वर्ष पूरा होने […]

विज्ञापन
शाम में विस भवन के शताब्दी वर्ष पर किस्सागोई में दस्तान-ए-जालियां और दास्तान-ए-चौबोली कार्यक्रम
पटना : बिहार विधानमंडल का बजट सत्र के पहले दिन सोमवार को सेंट्रल हॉल में राज्यपाल फागू चौहान दोनोंं सदनों के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करेंगे. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि विधानसभा भवन के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम चार बजे से छह बजे तक सेंट्रल हॉल में किस्सागोई कार्यक्रम आयोजित किया गया है. इस कार्यक्रम के तहत दास्तान-ए-जालियां और दास्तान-ए-चौबोली नामक किस्सागोई कार्यक्रम किया जायेगा.
किस्सागोई मो फारूकी व उनकी टीम द्वारा किया जायेगा. विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बजट सत्र के सफल संचालन के लिए सर्वदलीय बैठक हुई. बैठक में विधान परिषद के कार्यकारी सभापति हारूण रसीद, संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव, राजद के अब्दुलबारी सिद्दीकी, ललित कुमार यादव, कांग्रेस के सदानंद सिंह, भाजपा के अरुण कुमार सिन्हा, भाकपा-माले के महबूब आलम, विस के सचिव बटेश्वर नाथ पांडेय, विप के कार्यकारी सचिव बिनोद कुमार भी उपस्थित थे.
विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दलीय नेताओं से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से संचालन में सहयोग की अपील की. इसके पूर्व उन्होंने सभी विभागों के नोडल पदाधिकारियों को बजट सत्र में विधानसभा सचिवालय द्वारा सदस्यों के दिये गये ऑनलाइन प्रश्नों का उत्तर ऑनलाइन उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी. उन्होंने विधानसभा के संचालन में राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की.
आसपास की सुरक्षा रखें चाक-चौबंद
बैठक में मौजूद वरीय अधिकारियों को विधानमंडल परिसर व आसपास की सुरक्षा के चाक-चौबंद रखते हुए सभी व्यवस्थाओं को ससमय ठीक करने का निर्देश दिया गया.
वरीय अधिकारियों में मुख्य सचिव दीपक कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, श्रम संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव सुधीर कुमार, पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था) अमित कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) बच्चू सिंह मीणा, डीएम कुमार रवि, एसएसपी उपेंद्र शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.
विस अध्यक्ष ने पत्रकारों से सदन के अंदर बेहतर आचरण करनेवाले या तथ्यों के आधार पर भाषण करनेवाले सदस्यों को प्रोत्साहित करने में सहयोग की अपील की. 10 मिनट की अव्यवस्था की जगह तीन घंटे तक होनेवाले सदन के विधायी कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन