पटना : महाधिवक्ता के आवास में चोरी पर हाइकोर्ट गंभीर

Updated at : 20 Feb 2020 9:21 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : महाधिवक्ता के आवास में चोरी पर हाइकोर्ट गंभीर

पटना : हाइकोर्ट में राज्य के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार के गोला रोड स्थित अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में पिछले दिन हुई चोरी की घटना को पटना हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है. अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने जब मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ को इस बात की जानकारी दी, […]

विज्ञापन
पटना : हाइकोर्ट में राज्य के अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार के गोला रोड स्थित अपार्टमेंट के दो फ्लैटों में पिछले दिन हुई चोरी की घटना को पटना हाइकोर्ट ने गंभीरता से लिया है.
अपर महाधिवक्ता अंजनी कुमार ने जब मुख्य न्यायाधीश संजय करोल और न्यायाधीश एस कुमार की खंडपीठ को इस बात की जानकारी दी, तो खंडपीठ ने कहा कि अगर शुक्रवार तक पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इस मामले को सुनवाई के लिए हाइकोर्ट के समक्ष सूचीबद्ध किया जायेगा. अपर महाधिवक्ता ने मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ को बताया कि उनके गोला रोड स्थित सुचिता गृहम अपार्टमेंट के फ्लैट 301 और 501 में चोरों ने ताला काट कर चोरी कर ली. उन्होंने चोरी की सूचना डीजीपी बिहार और एसएसपीपटना को दे दी है. रूपसपुर के एसएचओ को घटना की सूचना दी गयी, तो वहां से एक एसआइ घटना स्थल पर आया. अभी तक इस मामले की प्राथमिकी तक दर्ज नहीं की गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन