चुनावी रणनीतिकार PK ने AAP के प्रदर्शन पर किया ट्वीट, कहा- धन्यवाद दिल्ली, भारत की आत्मा की रक्षा...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Feb 2020 1:15 PM
पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ों को पार करते हुए बहुमत की ओर अग्रसर है. दिल्ली में सरकार बनाने के राजनीतिक दलों के बयानों के बीच आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है. प्रशांत किशोर […]
पटना : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए जरूरी आंकड़ों को पार करते हुए बहुमत की ओर अग्रसर है. दिल्ली में सरकार बनाने के राजनीतिक दलों के बयानों के बीच आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर दिल्ली की जनता को धन्यवाद दिया है.
प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि ”भारत की आत्मा की रक्षा के लिए खड़े होने के लिए दिल्ली को धन्यवाद!”
Thank you Delhi for standing up to protect the soul of India!
— Prashant Kishor (@PrashantKishor) February 11, 2020
मालूम हो कि जेडीयू के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर की कंपनी आई-पैक ने आम आदमी पार्टी के लिए चुनावी रणनीति बनायी थी. उन्होंने आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन करने और जीत की बात कही थी. स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीति प्रशांत किशोर का कद पार्टी की जीत के साथ बढ़ जायेगा. मालूम हो कि प्रशांत किशोर अब तमिलनाडु में सक्रिय हो जायेंगे. उनकी कंपनी ने डीएमके के साथ हाथ मिला लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










