पूरे बिहार में ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा'' पर निकलेंगे तेजस्वी यादव, कहा- RJD केवल M+Y की नहीं

पटना : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे. मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होनेवाले हैं और तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आरजेडी का वोट आधार […]
पटना : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने घोषणा की है कि वह युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर पूरे राज्य में यात्रा करेंगे. मालूम हो कि बिहार में विधानसभा चुनाव इस वर्ष के अंत में होनेवाले हैं और तेजस्वी यादव की नजर संभवत: विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में आरजेडी का वोट आधार विस्तार करने पर है.
तेजस्वी यादव ने यह नहीं बताया कि वह अपनी ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ की शुरुआत कब करेंगे. लेकिन, यह स्पष्ट किया कि उनकी यह यह यात्रा पांच सप्ताह चलनेवाले विधानसभा सत्र के दौरान भी जारी रहेगी. विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होगी.
उन्होंने कहा, ‘देश मंदी और बेरोजगारी से जूझ रहा है. मैं बेरोजगारी हटाओ यात्रा के साथ पूरे राज्य में जाऊंगा.’ उन्होंने कहा, ‘आरजेडी केवल ‘एम+वाई’ (मुस्लिम+यादव) की नहीं है. इसका आधार बहुत बड़ा है. पार्टी सभी लोगों की है. हमारा परिवार बहुत बड़ा है, जिसमें हम समाज के सभी वर्ग का सम्मान करते हैं और प्रत्येक को उचित प्रतिनिधित्व देते हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




