ePaper

शाहीन बाग आंदोलन नहीं, यहां बनाया जा रहा सुसाइड बॉम्बर का जत्था : गिरिराज सिंह

Updated at : 06 Feb 2020 12:55 PM (IST)
विज्ञापन
शाहीन बाग आंदोलन नहीं, यहां बनाया जा रहा सुसाइड बॉम्बर का जत्था : गिरिराज सिंह

पटना : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा आंदोलन दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा उभर कर आया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर प्रदर्शन पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा […]

विज्ञापन

पटना : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहा आंदोलन दिल्ली विधानसभा चुनाव में बड़ा मुद्दा उभर कर आया है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर प्रदर्शन पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि शाहीन बाग अब सिर्फ अंदोलन नहीं रह गया है. यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है. साथ ही उन्होंने एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है.

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि ‘यह शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नही रह गया है.. यहां सुसाइड बॉम्बर का जत्था बनाया जा रहा है. देश की राजधानी में देश के खिलाफ साजिश हो रही है.’ इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए वीडियो क्लिप साझा करते हुए कहा है कि ‘वोट के लिए पीएम को गाली दिलवाना क्या जायज है?’

https://twitter.com/girirajsinghbjp/status/1225268618683772928?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन