गिरिराज का ट्वीट, निशाने पर ओवैसी, कहा- तुम्हारे लिए पाकिस्तान बना दिया था, अब हमें चैन से जीने दो

पटना : भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने ट्वीट में आरोप लगातेहुए कहा है कि ओवैसी जैसे कट्टरपंथी जामिया/एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल देश के खिलाफ एक देशद्रोही सेना बना रहे […]
पटना : भाजपा के फायरब्रांड नेता एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर जमकर हमला बोला. गिरिराज सिंह ने ट्वीट में आरोप लगातेहुए कहा है कि ओवैसी जैसे कट्टरपंथी जामिया/एएमयू जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल देश के खिलाफ एक देशद्रोही सेना बना रहे है. ओवैसी और ऐसे पनप रहे संविधान विरोधियों को रोकना होगा. भारतवंशी अब जग गये है, हमें दबाओ नहीं तोड़ो नहीं. तुम्हारे लिए पाकिस्तान बना दिया था अब हमें चैन से जीने दो.
ओवैसी जैसे कट्टरपंथी जामिया/AMU जैसे शिक्षण संस्थानों में देश के खिलाफ जहर घोल देश के खिलाफ एक देशद्रोही सेना बना रहे है।
ओवैसी और ऐसे पनप रहे संविधान विरोधियो को रोकना होगा।
भारतवंशी अब जग गये है,हमें दबाओ नहीं तोड़ो नही।
तुम्हारे लिए पाकिस्तान बना दिया था अब हमें चैन से जीने दो pic.twitter.com/mSu4PVeiVX— Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) February 3, 2020
केंद्रीय मंत्रीगिरिराजसिंह ने ओवैसी का एक वीडियो टैग किया है, जिसमें वह लोकसभा में बोल रहे हैं और प्रदर्शन कर रहे जामिया के छात्रों को अपना समर्थन दे रहे हैं. साथ ही, वह सरकार पर अत्याचार करने का आरोप लगा रहे हैं. सीएए विरोधी प्रदर्शनों और उत्तर प्रदेश पुलिस का संदर्भ देते हुए ओवैसी बोल रहे हैं, एक बच्चे की आंख चली गयी. बेटियों को पीटा जा रहा है. बच्चों पर गोलियां चल रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




