ePaper

बीजेपी नेता अमित शाह पर प्रशांत किशोर ने किया कटाक्ष, कहा- ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा...

Updated at : 27 Jan 2020 1:46 PM (IST)
विज्ञापन
बीजेपी नेता अमित शाह पर प्रशांत किशोर ने किया कटाक्ष, कहा- ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा...

पटना : आठ फरवरी को होनेवाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हमले तेज हो गये हैं. दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जेडीयू के उपाध्यक्ष सह आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कटाक्ष किया है. प्रशांत किशोर ने बीजेपी […]

विज्ञापन

पटना : आठ फरवरी को होनेवाले दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हमले तेज हो गये हैं. दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर जेडीयू के उपाध्यक्ष सह आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कटाक्ष किया है.

प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर कटाक्ष करते हुए ट्वीट किया है कि ‘आठ फरवरी को दिल्ली में ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा. जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए, ताकि आपसी भाईचारा और सौहार्द खतरे में ना पड़े.’

मालूम हो कि दिल्ली के बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि ‘जब आप आठ फरवरी को (ईवीएम का) बटन दबायेंगे, तो आपके गुस्से की आहट (चुनाव परिणाम) शाहीन बाग में महसूस की जानी चाहिए.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन