बदल रहा बिहार, कमान सही हाथ में: बशिष्ठ
Updated at : 21 Jan 2020 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : महाराणा प्रताप शौर्य समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार सही व्यक्ति के हाथों में है. वह सही रास्ते पर चल रहा है. वह तेजी से बदल रहा है. आगे खुशहाली आयेगी. उन्होंने कहा कि समाज को संकल्प लेना चाहिए कि वह कभी झुकेगा […]
विज्ञापन
पटना : महाराणा प्रताप शौर्य समारोह को संबोधित करते हुए जदयू के प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा कि बिहार सही व्यक्ति के हाथों में है. वह सही रास्ते पर चल रहा है. वह तेजी से बदल रहा है. आगे खुशहाली आयेगी.
उन्होंने कहा कि समाज को संकल्प लेना चाहिए कि वह कभी झुकेगा नहीं. किसी को सतायेगा भी नहीं. उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य के पर्यावरणीय संकटों से निबटने के लिए अभी से प्रयास कर रही है. मानव शृंखला के जरिये हमने संकल्प जाहिर कर दिया है. समारोह के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कैमूर के आलोक सिंह और बिहार राज्य हाउसिंग को-ऑपरेटिव के अध्यक्ष ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षों में पूरे बिहार को खास सम्मान मिला है. अब बिहार को लोग सम्मान की निगाह से देखते हैं. भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महाराणा से विषम परिस्थितियों में संघर्ष करने की प्रेरणा लेनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सभी जातियों को एक सूत्र में पिरोकर सभी के हक में अहम काम किये हैं.
सीएम ने क्षत्रिय समाज के लिए बहुत कुछ किया : जय कुमार सिंह
विज्ञान व प्रावैधिकी मंत्री जय कुमार सिंह ने कहा मैं कट्टर हिंदू हूं, लेकिन में सभी जातियों का सम्मान करता हूं. मुख्यमंत्री ने राजपूत समाज के लिए बहुत कुछ किया है. उन्होेंने कहा कि क्षत्रियत्व एक भाव है, जिसे किसी बाजार से खरीदा नहीं जा सकता है.
महाराणा प्रताप की वीरता वंदनीय है
सूचना व जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि महाराणा प्रताप की वीरता वंदनीय है. इससे पहले समारोह को विधि एवं लघु जल संसाधन मंत्री नरेंद्र नारायण यादव, जल संसाधन मंत्री संजय झा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पूर्व मंत्री लेसी सिंह आदि ने भी संबोधित किया. जदयू नेता और मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने अपने स्वागत भाषण में मुख्यमंत्री के समक्ष एक मांग पत्र पढ़ा. साथ ही उनकी जीवनी पढ़ाने का जिक्र किया. कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




