पीएमसीएच : हो सकेगी रेटिना व ग्लूकोमा की जांच
Updated at : 09 Jan 2020 6:02 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : पीएमसीएच में अब ग्लूकोमा या रेटिना से संबंधित जांच के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यहां अब इसकी सारी जांच हो सकेगी. इसके लिए नेत्र रोग विभाग में अब ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी मशीन या ओसीटी मशीन आ चुकी है. 30 दिसंबर को मशीन लग भी चुकी है और अभी जूनियर रेजिडेंट […]
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में अब ग्लूकोमा या रेटिना से संबंधित जांच के लिए मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा. यहां अब इसकी सारी जांच हो सकेगी. इसके लिए नेत्र रोग विभाग में अब ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी मशीन या ओसीटी मशीन आ चुकी है.
30 दिसंबर को मशीन लग भी चुकी है और अभी जूनियर रेजिडेंट डॉक्टरों को इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है. इससे पहले रेटिना की जांच के लिए मरीजों को निजी जांच घरों में जाना पड़ता था, जहां इसमें 700 से 3000 रुपये तक का खर्च लगता था.
इतना ही नहीं आइजीआइएमएस में भी यह जांच कराने के लिए मरीजों को रुपये देने पड़ते हैं. लेकिन, पीएमसीएच में यह अत्याधुनिक जांच मुफ्त में हो सकेगी. यह मशीन अभी पटना के चुनिंदा अस्पतालों में ही है. ओसीटी मशीन कैसे काम करती है इसकी जानकारी के लिए 11 जनवरी को सीएमइ का आयोजन किया जायेगा.
पटना ऑप्थेलमोलॉजिकल सोसाइटी व पीएमसीएच नेत्र रोग विभाग की ओर से इस सीएमइ का आयोजन किया जा रहा है. पीएमसीएच नेत्र रोग विभाग के एचओडी उमेश प्रसाद भदानी ने बताया कि पीएमसीएच में आने वाले मरीजों को पहले ग्लूकोमा या रेटिना से संबंधित जांच के लिए बाहर जाना पड़ता था. लेकिन, अब यह जांच पीएमसीएच के नेत्र रोग विभाग में हो सकेगी. यह पूरी तरह से नि:शुल्क होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




