पटना : युवा देश की सबसे बड़ी ताकत : राज्यपाल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 9:29 AM

विज्ञापन

पटना : भारत में युवाओं की आबादी लगभग 65 फीसदी है. लिहाजा भारत एक युवा राष्ट्र है. सही मायने में युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है. दरअसल युवा अवस्था में ही कोई व्यक्ति पूरी ऊर्जा के साथ काम करता है. ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच को राष्ट्र निर्माण में अहम जिम्मेदारी निभानी […]

विज्ञापन
पटना : भारत में युवाओं की आबादी लगभग 65 फीसदी है. लिहाजा भारत एक युवा राष्ट्र है. सही मायने में युवा शक्ति ही भारत की सबसे बड़ी ताकत है. दरअसल युवा अवस्था में ही कोई व्यक्ति पूरी ऊर्जा के साथ काम करता है.
ऐसे में मारवाड़ी युवा मंच को राष्ट्र निर्माण में अहम जिम्मेदारी निभानी चाहिए. राज्यपाल फागू चौहान ने ये बातें रविवार को स्थानीय बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में आयोजित अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की राष्ट्रीय सभा व अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहीं. राज्यपाल ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन व स्वतंत्र भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.
स्मारिका का किया विमोचन : राज्यपाल ने महाराणा प्रताप के सहयोगी भामा शाह की राष्ट्रप्रेम, त्याग व वीरता के लिए याद किया. उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि मारवाड़ी समाज ने सामाजिक दायित्व को बखूबी निभाया है. इस दौरान राज्यपाल का अभिनंदन भी किया गया.
राज्यपाल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए कई मारवाड़ी युवाओं को पुरस्कृत भी किया. इस दौरान उन्होंने एक स्मारिका का विमोचन भी किया. कार्यक्रम में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संस्था की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. अधिवेशन को राष्ट्रीय महामंत्री उमेश गर्ग, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष प्रशांत खंडेलिया, स्वागताध्यक्ष विष्णु जालान, सुनील नरसरिया आदि ने भी संबोधित किया.
घड़ी पहनकर नहीं देंगे बोर्ड परीक्षा
सीबीएसइ का बड़ा फैसला. हर कमरे में लगी रहेगी घड़ी
यूनिफाॅर्म में देनी होगी बोर्ड परीक्षा
सीबीएसइ व सीआइएससीइ ने बोर्ड परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को यूनिफाॅर्म में आने का निर्देश दिया है. सीबीएसइ ने सभी केंद्रों को निर्देश दिया है कि केंद्रों पर परीक्षार्थियों की गिनती व पहचान उनके यूनिफाॅर्म से की जायेगी. यदि एक परीक्षा केंद्र पर कई वद्यालयों के केंद्र हो, तो ऐसे परीक्षार्थियों को मिलाकर बैठाना होगा. सीआइएससीइ की परीक्षा के दौरान केंद्र अपने विद्यालय में ही होता है.
10वीं की मुख्य परीक्षा 26, तो 12वीं की 22 से : 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए मुख्य विषयों की परीक्षा 26 फरवरी से शुरू होगी. जबकि, 20 फरवरी से 12वीं की पेंटिंग की परीक्षा होगी. वहीं, 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए मेन पेपर की परीक्षा 22 से शुरू होगी.
बोर्ड परीक्षा के दौरान स्टूडेंट्स को 15 मिनट का अतिरिक्त समय प्रश्न पढ़ने के लिए मिलेगा. प्रश्नपत्र सुबह 10:15 बजे बांटे जायेंगे. परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होगी. आंसर बुक सुबह 10 से 10.15 बजे के बीच मिलेगा. मुख्य विषयों की परीक्षा दोपहर 1:30 बजे तथा कुछ विषयों की परीक्षा एक बजे तक आयोजित होगी. 10वीं की परीक्षाएं 20 मार्च तक, जबकि 12वीं की परीक्षाएं 30 मार्च को समाप्त होंगी.
पटना : सीबीएसइ बोर्ड ने फ्लाइंग स्टूडेंट को पकड़ने के लिए स्कूलों से स्टूडेंट्स का रजिस्ट्रेशन नंबर व लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स (एलओसी) की जानकारी पुन: मांगी है. स्कूलों को यह जानकारी 20 जनवरी तक देनी होगी.
लिस्ट और रजिस्ट्रेशन नंबर से मिलाने होने के बाद ही बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा. जनवरी अंतिम सप्ताह या फरवरी के पहले हफ्ते में बोर्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा. पटना के विभिन्न स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू कर दी गयी है. आर्ट्स, कॉमर्स से संबंधित स्टूडेंट्स की परीक्षा हो रही है. वहीं, साइंस सब्जेक्ट वाले स्टूडेंट्स की प्रैक्टिकल परीक्षा 11 जनवरी के बाद होगी. साइंस स्टूडेंट्स (पीसीएम-फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ ग्रुप) वाले को पहले जेइइ मेन परीक्षा अच्छे से देने को कहा गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन