ePaper

पटना : गोहिल ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

Updated at : 17 Dec 2019 6:56 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गोहिल ने कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

पटना : पटना पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को सदाकत आश्रम के पारर्टी कार्यकर्ताओं से अपने- अपने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली बड़ी सफल रही. देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त […]

विज्ञापन
पटना : पटना पहुंचे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने सोमवार को सदाकत आश्रम के पारर्टी कार्यकर्ताओं से अपने- अपने क्षेत्र में कांग्रेस संगठन की गतिविधियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि 14 दिसंबर को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली बड़ी सफल रही. देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बैंकों में व्याप्त भ्रष्टाचार, किसानों की समस्या एवं नागरिकता संशोधन बिल को लेकर यह राष्ट्रीय स्तर की भारत बचाओ रैली थी. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष डॉ मदन मोहन झा, कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज, डाॅ समीर कुमार सिंह, प्रेमचंद्र मिश्रा, विधायक राजेश राम सहित अन्य नेताओं के साथ राज्य की ताजा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन