पटना : पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाएं: चिराग पासवान

पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के नवनियुक्त प्रधान महासचिव और उपाध्यक्षों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है. अपने आवास पर रविवार को आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये. बैठक में मौजूद सभी […]
पटना : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने पार्टी के नवनियुक्त प्रधान महासचिव और उपाध्यक्षों से अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा है. अपने आवास पर रविवार को आयोजित बैठक में उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिये.
बैठक में मौजूद सभी उपाध्यक्ष और महासचिवों को अपने प्रमंडलों में बैठक कर सदस्यता अभियान से पार्टी कार्यकर्ताओं को जोड़ने के निर्देश दिये. चिराग पासवान ने आगामी 14 अप्रैल को पटना के गांधी मैदान में निर्धारित रैली की तैयारी पर भी विचार विमर्श किया गया. सदस्यता सभी जिलाध्यक्षों के कार्यों की मानीटरिंग के भी उन्होंने निर्देश दिये. चिराग ने कहा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में किसी बाहरी या तत्काल पार्टी में आने वालों को टिकट नहीं दिया जायेगा. उम्मीदवारी के लिए उन्होंने एक मार्च, 2020 तक कम से कम पचीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित कर दिया.
चिराग ने कहा कि विधानसभा उम्मीदवार बनने के लिए कम- से- कम पचीस हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा.इसके साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथ एजेंट भी तैयार करने होंगे. पार्टी ने भाजपा और जदयू को छोड़ वैसे 119 सीटों पर अपने उम्मीदवार तलाशने का काम पदाधिकारियों को सौंपा है, जहां राजद, कांग्रेस व निर्दलीय विधायक हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




