ePaper

नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक आज कानपुर में, बिहार से शामिल होंगे सुशील मोदी

Updated at : 14 Dec 2019 10:27 AM (IST)
विज्ञापन
नेशनल गंगा काउंसिल की बैठक आज कानपुर में, बिहार से शामिल होंगे सुशील मोदी

पटना : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कानपुर में आज शनिवार को आयोजित ‘नेशनल गंगा काउंसिल’ की पहली बैठक हो रही है. इस बैठक में बिहार से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भाग लेंगे. बैठक में नमामि गंगे की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ कार्यक्रम की समाप्त हो रही अवधि को विस्तारित करने पर विचार होगा. […]

विज्ञापन

पटना : प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में कानपुर में आज शनिवार को आयोजित ‘नेशनल गंगा काउंसिल’ की पहली बैठक हो रही है. इस बैठक में बिहार से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भाग लेंगे. बैठक में नमामि गंगे की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा के साथ कार्यक्रम की समाप्त हो रही अवधि को विस्तारित करने पर विचार होगा. इसमें गंगा किनारे बसे पांच राज्यों उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री या उनके प्रतिनिधि हिस्सा लेंगें.

सुशील मोदी ने बताया कि पूरे देश में इस कार्यक्रम के तहत 28,628 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है. इनमें से बिहार में 4,653.81 करोड़ रुपये मुख्यरूप से एसटीपी और उसके नेटवर्क के निर्माण, पर खर्च किया जा रहा है. इसके अतिरिक्त गंगा किनारे के गांवों में पौधरोपण, औद्योगिक इकाइयों के उत्सर्जन को गंगा में प्रवाहित होने से रोकने, घाटों और शवदाह गृहों के निर्माण आदि पर खर्च किया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन