ePaper

पटना : गुवाहाटी जू से पटना आये एक नर गैंडा व दो हिमालयन भालू

Updated at : 07 Dec 2019 8:43 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : गुवाहाटी जू से पटना आये एक नर गैंडा व दो हिमालयन भालू

पटना : गुवाहाटी जू से पटना जू शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे एक नर गैंडा और दो भालू को लाया गया. नर गैंडा की उम्र 14 वर्ष की है. उसके पटना जू में आने से यहां गैंडों की संख्या 12 हो गयी है, जिसमें सात नर व पांच मादा हैं. असम से पटना जू […]

विज्ञापन
पटना : गुवाहाटी जू से पटना जू शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे एक नर गैंडा और दो भालू को लाया गया. नर गैंडा की उम्र 14 वर्ष की है. उसके पटना जू में आने से यहां गैंडों की संख्या 12 हो गयी है, जिसमें सात नर व पांच मादा हैं. असम से पटना जू नर गैंडा लाने का उदेश्य यहां गैंडों की ब्लड लाइन को सुधारना है, ताकि उनके प्रजनन की प्रक्रिया को बढ़ावा दिया जा सके.
इसके आने से पटना जू में गैंडों की पांच ब्लड लाइन हो जायेगी, जिसमें दिल्ली और सेनडियागो का ब्लड लाइन भी शामिल है. इसे अभी इनक्लोजर में रखा गया है, लेकिन जल्द ही 2.73 करोड़ की लागत से नवनिर्मित गैंडा प्रजनन केंद्र में स्थानांतरित कर दिया जायेगा. हिमालयन काला भालू लाने का उद्देश्य भी भालू के ब्लड लाइन में सुधार लाना है. पहले से पटना जू में हिमालय की तराई में पाये जाने वाले पांच स्लॉथ भालू हैं जिनमें चार व्यस्क और एक बच्चा है. गुवाहाटी सेएक नया जोड़ा आने से भालू की संख्या सात हो जायेगी. पटना जू को गुवाहाटी जू से ये जानवर एक जिराफ केबदले मिले हैं. उसे गुवाहाटी जू पहुंचने के बाद पटना जू के चिकित्सकसमरेंद्र बहादुर और वेटनरी कंपाउंडर की टीम गुवाहाटी जू गयी और वहां से सड़क मार्ग से गैंडा और भालू को एक बड़े ट्रक पर लादकर लायी.
आयेगा संघाई हिरन
गुवाहाटी जू से जिराफ के बदले संघाई हिरन भी मिलेगा. लेकिन, अभी उनके प्रजनन का समय होने के कारण यह लाया नहीं जा सका है. इसे अगले वर्ष मार्च में वहां से लाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन