ePaper

आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद को उम्मीद, एनडीए विरोधी मोर्चे में लौटेंगे नीतीश कुमार

Updated at : 01 Dec 2019 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
आरजेडी नेता रघुवंश प्रसाद को उम्मीद, एनडीए विरोधी मोर्चे में लौटेंगे नीतीश कुमार

पटना : महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को दोबारा उम्मीद जतायी कि नीतीश कुमार राजग के खिलाफ गठबंधन में लौटेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन देश की हालत खराब हो रही […]

विज्ञापन

पटना : महाराष्ट्र में शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने के बाद राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को दोबारा उम्मीद जतायी कि नीतीश कुमार राजग के खिलाफ गठबंधन में लौटेंगे. पूर्व केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के अधीन देश की हालत खराब हो रही है. इसके साथ ही उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था में सुस्ती के लिए नोटबंदी को जिम्मेदार बताया और बिहार को एक उदाहरण स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया.

रघुवंश प्रसाद सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार, महाराष्ट्र का अनुकरण नहीं करेगा. यह पूरे देश के लिए एक उदाहरण पेश करेगा जैसा इसने हमेशा किया है. मुझे विश्वास है कि सभी पार्टी विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए एक साथ आएंगी और मुझे पूरा भरोसा है कि नीतीश कुमार वापस लौटेंगे.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन