ePaper

झारखंड आरजेडी के घोषणा पत्र से तेज प्रताप यादव की तस्वीर गायब

Updated at : 25 Nov 2019 12:30 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आरजेडी के घोषणा पत्र से तेज प्रताप यादव की तस्वीर गायब

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का राजनीतिक कद बिहार तक सीमित कर दिया गया है. झारखंड में जारी पार्टी के घोषणापत्र पर छपी पार्टी नेताओं की तस्वीरों में तेज प्रताप यादव गायब हैं. जानकारी के मुताबिक, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने रविवार को आरजेडी […]

विज्ञापन

पटना : आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का राजनीतिक कद बिहार तक सीमित कर दिया गया है. झारखंड में जारी पार्टी के घोषणापत्र पर छपी पार्टी नेताओं की तस्वीरों में तेज प्रताप यादव गायब हैं.

जानकारी के मुताबिक, झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा ने रविवार को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी के जारी घोषणा पत्र में लालू प्रसाद यादव के साथ राबड़ी देवी की तस्वीर ऊपर लगी है. वहीं, नीचे तेजस्वी यादव के साथ झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सागर राणा की तस्वीर लगी है. जबकि, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की तस्वीर घोषणा पत्र से गायब है.घोषणापत्र के पहले पन्ने पर लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, अब्दुल बारी सिद्धिकी और प्रदेश अध्यक्ष की तस्वीर प्रकाशित की गयी है. लेकिन, तेज प्रताप यादव की तस्वीर प्रकाशित नहीं की गयी है.घोषणा पत्र में तेज प्रताप यादव की तस्वीर शामिल नहीं कियेजाने पर चर्चा का बाजार गर्म है कि उनकी राजनीतिक विरासत को समेटने की तैयारी हो रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन