ePaper

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर रितिक रोशन ने जताया दुख

Updated at : 16 Nov 2019 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर रितिक रोशन ने जताया दुख

पटना : 14 नवंबर को महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(पीएमसीएच) में आखिरी सांस ली. बता दें कि 74 वर्षीय वशिष्ठ नारायण सिंह को एक महीने इलाज के बाद हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली थी. गुरुवार सुबह […]

विज्ञापन

पटना : 14 नवंबर को महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन हो गया. वह लंबे समय से बीमार थे और उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल(पीएमसीएच) में आखिरी सांस ली. बता दें कि 74 वर्षीय वशिष्ठ नारायण सिंह को एक महीने इलाज के बाद हाल ही में अस्पताल से छुट्टी मिली थी. गुरुवार सुबह हालत बिगड़ने पर उन्हें फिर से अस्पताल ले जाया गया था.

बॉलिवुड स्टार रितिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर उनके निधन पर शोक जताया. उन्होंने लिखा कि, कई लोगों को नहीं पता कि कल हमने एक सबसे बड़े गणितज्ञ को खो दिया. वशिष्ठ नारायण सिंह बिहार के गांव में पैदा हुए थे, उन्होंने मैथ्स की सबसे कठिन इक्वेशंस सॉल्व की हैं, उनकी मौत से बहुत दुख हुआ. सुपर टैलेंटेड गणितज्ञ वशिष्ठ नासा और कैलिफॉर्निया यूनिवर्सिटी में काम कर चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन