राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने पर भाजपा ने राहुल पर साधा निशाना, कहा - देश की जनता से भी मांगनी चाहिए माफी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Nov 2019 2:23 AM
पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि संसदीय आम चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने सारी मर्यादाएं तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहा था. बच्चों तक से चौकीदार चोर है के नारे लगवाये गए और मोदी सरनेम वाले सभी लोगों को चोर बताकर सार्वजनिक अपमान किया गया था. […]
पटना: डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि संसदीय आम चुनाव के दौरान राहुल गांधी ने सारी मर्यादाएं तोड़ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चोर कहा था. बच्चों तक से चौकीदार चोर है के नारे लगवाये गए और मोदी सरनेम वाले सभी लोगों को चोर बताकर सार्वजनिक अपमान किया गया था. राहुल गांधी ने जनता को गुमराह करने के लिए राफेल मामले में गलत ढंग से सुप्रीम कोर्ट का हवाला दिया था. ऐसे बयान के लिए उन्हें अदालत में बिना शर्त माफी मांगनी पड़ी, लेकिन कोर्ट की कड़ी टिप्पणी के बाद उन्हें अब देश की जनता से भी मांगनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










