ePaper

अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी बनेगी : सुशील मोदी

Updated at : 09 Nov 2019 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी बनेगी : सुशील मोदी

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करकहाहै कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय देश की परंपरा, आस्था और भावनाओं का सम्मान करने वाला है. इससे मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी बनेगी. इस ऐतिहासिक फैसले के साथ सामाजिक सौहार्द पर विपरीत असर डालने वाला एक विवाद हमेशा के […]

विज्ञापन

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करकहाहै कि अयोध्या में रामजन्म भूमि मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का निर्णय देश की परंपरा, आस्था और भावनाओं का सम्मान करने वाला है. इससे मंदिर भी बनेगा और मस्जिद भी बनेगी. इस ऐतिहासिक फैसले के साथ सामाजिक सौहार्द पर विपरीत असर डालने वाला एक विवाद हमेशा के लिए समाप्त हो गया है. आज भारतीय संस्कृति का सूर्य कटुता के ग्रहणकाल से मुक्त हो रहा है.

सुशील मोदी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के पांच माननीय न्यायाधीशों ने जिस धैर्य के साथ सबको अपनी बात रखने का मौका दिया और तथ्यों के आधार पर सर्वसम्मति से जो फैसला सुनाया, उसका सबको सम्मान करना चाहिए. इसमें किसी की हार नहीं और जीत सबकी है. अब हिंदुओं को मस्जिद बनाने में और मुसलमानों को राम मंदिर बनाने में सहयोग कर देश की एकता को मजबूत करना चाहिए. अयोध्या मुद्दे पर लंबी सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट का निर्णय भारत की न्याय व्यवस्था का मान बढ़ाने वाला है. इसके लिए सभी माननीय न्यायाधीशों का आभार, अभिनंदन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन