पटना : सैफ हत्याकांड के एक आरोपित को पुलिस ने पकड़ा
Updated at : 08 Nov 2019 9:24 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : दीघा थाने के गेट नंबर 96 के मस्जिद के समीप हुए मो सैफ हत्याकांड के एक आरोपित शेखू खान को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. अन्य आरोपित बंटी खान व अन्य को पकड़ने के लिए विशेष टीम ने आरा, छपरा व वैशाली […]
विज्ञापन
पटना : दीघा थाने के गेट नंबर 96 के मस्जिद के समीप हुए मो सैफ हत्याकांड के एक आरोपित शेखू खान को पुलिस टीम ने पकड़ लिया है. हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
अन्य आरोपित बंटी खान व अन्य को पकड़ने के लिए विशेष टीम ने आरा, छपरा व वैशाली जिले में ताबड़तोड़ छापेमारी की. बताया जाता है कि आरोपित लगातार अपने ठिकाने को बदल रहे हैं. बंटी खान आपराधिक चरित्र का है और यह पटनासिटी के सुल्तानगंज का रहने वाला है.इधर, पुलिस इस मामले में अब कानूनी प्रक्रिया से आगे बढ़ते हुए आरोपितों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की तैयारी भी कर रही है.
दीघा थानाध्यक्ष फूलचंद चौधरी ने बताया कि फिलहाल किसी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है. जिस जगह पर घटना हुई थी, उसके आसपास के सीसीटीवी कैमरे के वीडियो फुटेज को पुलिस ने खंगाला था. जिसमें पुलिस को गोली मारने वाले की तस्वीर भी हाथ लगी है. इसके साथ घटना के संबंध में भी कई अहम सुराग हाथ लगे हैं. मो सैफ हत्याकांड के आरोपितों को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम बना दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




