पटना : पीएमसीएच में 58 नये डेंगू मरीज मिले

Updated at : 06 Nov 2019 9:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : पीएमसीएच में 58 नये डेंगू मरीज मिले

पटना : पटना में डेंगू के 58 नये मरीज मिले हैं. पीएमसीएच में सोमवार को मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद एक बार फिर मंगलवार को मरीज बढ़ गये. मंगलवार को जांच में डेंगू बुखार के 68 नये मरीज मिले. इसमें 58 मरीज पटना के हैं, वहीं अन्य मरीज भोजपुर और समस्तीपुर से […]

विज्ञापन
पटना : पटना में डेंगू के 58 नये मरीज मिले हैं. पीएमसीएच में सोमवार को मरीजों की संख्या में कमी आने के बाद एक बार फिर मंगलवार को मरीज बढ़ गये. मंगलवार को जांच में डेंगू बुखार के 68 नये मरीज मिले.
इसमें 58 मरीज पटना के हैं, वहीं अन्य मरीज भोजपुर और समस्तीपुर से मिले हैं. इस बीच अस्पताल के डेंगू वार्ड में 3 नये मरीज भर्ती हुए हैं, अौर तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है. इस तरह कुल 29 मरीज वार्ड में इलाजरत हैं जिनका मेडिसीन डिपार्टमेंट और इमरजेंसी विभाग के द्वारा उपचार किया जा रहा है. अब तक चिकुनगुनिया के 30 और जेइ के 55 मरीज भी वायरोलॉजी डिपार्टमेंट की ओर से जांच में मिल चुके हैं. वहीं, नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मंगलवार को हुए डेंगू की हुई जांच में 32 और नये मरीज मिले हैं.
माइक्रो बायोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ हीरा लाल महतो ने बताया कि डेंगू के 99 मरीजों की जांच हुई, जिसमें 32 मरीज में बीमारी मिले. जबकि चिकनगुनिया के 23 मरीजों की जांच की गयी. जिसमें 12 में बीमारी की पुष्टि हुई है. अस्पताल में अब तक दो हजार 774 मरीजों की जांच डेंगू की हो चुकी है. इसमें 977 में बीमारी की पुष्टि हुई है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन