विकासशील इंसान पार्टी की स्थापना के एक वर्ष पूरे, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

Updated at : 04 Nov 2019 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
विकासशील इंसान पार्टी की स्थापना के एक वर्ष पूरे, पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काटा केक

पटना: विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा. राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी जनता की पार्टी है. यह लगातार बिहार में पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों तथा शोषितों की लड़ाई लड़ रही है. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

पटना: विकासशील इंसान पार्टी ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में पहला स्थापना दिवस समारोह मनाया और पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटा. राष्ट्रीय प्रधान महासचिव छोटे सहनी ने कहा कि विकासशील इंसान पार्टी जनता की पार्टी है. यह लगातार बिहार में पिछड़ों, अतिपिछड़ों, दलितों तथा शोषितों की लड़ाई लड़ रही है.

उन्होंने कहा कि अत्यंत कम समय में ही पार्टी ने जनता के दिल में जगह बनायी है तथा इसे बिहार की जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है. आगामी6 नवंबर को पार्टी कार्यालय में 2020 चुनाव की तैयारी को लेकर समीक्षा होगी और विधानसभा चुनाव को लेकर नीति निर्धारित कर पार्टी के कार्यकर्ता गांव की प्रस्थान करेंगे, ताकि आम लोगों तक पार्टी की रणनीति को पहुंचाया जा सके. इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता संतोष कुशवाहा, विकास सिंह, बालगोविंद बिंद, प्रधुम्न बेलदार, पंकज मुखिया, राकेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन