पटना : दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर सीएम को दी बधाई
Updated at : 31 Oct 2019 9:44 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : सीएम नीतीश कुमार को जदयू का दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. युवा जदयू के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सेतु ने उन्हें शुभकामना दी है. बुधवार को जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो कमाल परवेज के नेतृत्व में हाइकोर्ट मजार पर चादरपोशी की गयी. इसमें सभी समुदायों […]
विज्ञापन
पटना : सीएम नीतीश कुमार को जदयू का दूसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. युवा जदयू के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सेतु ने उन्हें शुभकामना दी है. बुधवार को जदयू राज्य कार्यकारिणी सदस्य मो कमाल परवेज के नेतृत्व में हाइकोर्ट मजार पर चादरपोशी की गयी. इसमें सभी समुदायों के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे. चादरपोशी के बाद हाइकोर्ट मस्जिद के इमाम ने मुख्यमंत्री की लंबी उम्र, बेहतर स्वास्थ्य और लंबे राजनैतिक जीवन की प्रार्थना की. चादरपोशी के अवसर पर राज कुमार पटेल, मो कलिम आलम, मुकेश कुमार, मो सौकत, सुजीत कुमार, मो इरशाद आदि मौजूद रहे. जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर नर्विाचित होने पर बधाई दी.
उन्होंने कहा कि श्री कुमार एक दूरदर्शी, निर्भिक एवं स्पष्टवादी राजनेता हैं. उनके नेतृत्व में पार्टी का राष्ट्रीय मानचित्र पर उभरकर सम्मानजनक ऊंचाई पर पहुंचना तय है. वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने बुधवार को कहा है कि देश में सीएम नीतीश कुमार की लहर है.सीएम को दूसरी बार जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मल्लिक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है. कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व के कारण पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है और अब जदयू राष्ट्रीय पार्टी बनने की तरफ अग्रसर है. नीतीश कुमार विकास और ईमानदारी की राजनीति का देश में सबसे बड़ा और विश्वसनीय चेहरा हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




