जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत, 24524 करोड़ होंगे खर्च, सीएम नीतीश कुमार ने कहा - देश के लिए मिसाल बनेगा बिहार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 4:38 AM
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन को लांच कर दिया. ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर बिजली और हर घर नल जल योजना को केंद्र व अन्य राज्यों द्वारा अपनाये जाने के बाद अब जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत की गयी है.तीन साल में 24,524 करोड़ […]
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जल-जीवन-हरियाली मिशन को लांच कर दिया. ज्ञान भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर बिजली और हर घर नल जल योजना को केंद्र व अन्य राज्यों द्वारा अपनाये जाने के बाद अब जल-जीवन-हरियाली मिशन की शुरुआत की गयी है.तीन साल में 24,524 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. उन्होंने उम्मीद जतायी कि पर्यावरण संरक्षण के लिए किये जाने वाले इस काम में भी बिहार देश व दुनिया के लिए उदाहरण बनेगा. सीएम ने इस दौरान 1359.27 करोड़ की 32 हजार 781 योजनाओं का शिलान्यास और 291.28 करोड़ की 2391 योजनाओं का उद्घाटन किया.
- मिशन का गठन व निबंधन होने के साथ कार्यालय बनाया गया
- एक साथ 8500 जगहों में कार्यक्रम किये गये
- राजस्व व भूमि सुधार विभाग की ओर से करायी गयी एरियल फोटोग्राफी में सवा लाख जल संरचनाओं को दिसंबर तक अतिक्रमण मुक्त करना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










