गया में फल्गु नदी पर बनेगा रबड़ डैम, अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण अस्तित्व पर मंडरा रहा है संकट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2019 4:34 AM
पटना/गया : फल्गु नदी के जीर्णोद्धार को लेकर प्रदेश सरकार यहां रबड़ डैम बनाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर पिछले दिनों जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के सामने रबड़ डैम बनाने वाली कंपनी ने पटना में प्रेजेंटेशन दिया है.इसमें बताया गया है कि इस डैम के बनने से फल्गु नदी की […]
पटना/गया : फल्गु नदी के जीर्णोद्धार को लेकर प्रदेश सरकार यहां रबड़ डैम बनाने पर विचार कर रही है. इसको लेकर पिछले दिनों जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और इंजीनियरों के सामने रबड़ डैम बनाने वाली कंपनी ने पटना में प्रेजेंटेशन दिया है.इसमें बताया गया है कि इस डैम के बनने से फल्गु नदी की पानी का 100 फीसदी उपयोग हो सकेगा, क्योंकि गर्मी के मौसम में यह नदी लगभग नाले का रूप ले लेती है. गौरतलब है कि इस तरह का डैम आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले की झांझावती नदी पर वर्ष 2006 में बना था. वहीं, लखनऊ की गोमती नदी पर देश का सबसे बड़ा रबड़ डैम बन रहा है. ऐसा डैम आगरा में यमुना नदी में बनाने की योजना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










