पटना :पांच जिलों में मुख्यमंत्री निश्चय योजना की जांच को भेजे गये अधिकारी

Updated at : 18 Oct 2019 8:53 AM (IST)
विज्ञापन
पटना :पांच जिलों में मुख्यमंत्री निश्चय योजना की जांच को भेजे गये अधिकारी

पटना : पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल और पक्की नाली गली की स्थल जांच करायी जायेगी. विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्यालय के पांच पदाधिकारियों को जिलों में जाकर जांच करने का निर्देश दिया है. विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय योजना के कार्यों […]

विज्ञापन

पटना : पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल और पक्की नाली गली की स्थल जांच करायी जायेगी. विभाग के प्रधान सचिव अमृत लाल मीणा ने मुख्यालय के पांच पदाधिकारियों को जिलों में जाकर जांच करने का निर्देश दिया है. विभाग द्वारा मुख्यमंत्री निश्चय योजना के कार्यों की गुणवत्ता के लिए स्थल जांच करायी जा रही है.

पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वह संबंधित जिले के 10-10 वार्डों की स्थल जांच कर रिपोर्ट तैयार करेंगे. इस रिपोर्ट की समीक्षा प्रधान सचिव करेंगे. संयुक्त सचिव ओम प्रकाश यादव को पश्चिम चंपारण, उप सचिव नजर हुसैन को मधुबनी, संयुक्त निदेशक ब्रजनंदन प्रसाद को मुजफ्फरपुर, अनुश्रवण पदाधिकारी कल्पना कुमारी को सीतामढ़ी और विशेष कार्य पदाधिकारी विनीता को समस्तीपुर जिले में स्थल जांच के लिए भेजा गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन