इंतजार करते रहे बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, नहीं मिलने पहुंचे जलजमाव पीड़ित

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Oct 2019 7:19 PM

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से सोमवार को राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर मोहल्ला के जलजमाव पीड़ित मिलने नहीं पहुंचे. सुशील मोदी के आप्त सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के एक घंटा इंतजार करने के बावजूद राजेन्द्र नगर के जलजमाव प्रभावितों की ओर से सोमवार को न तो कोई […]

विज्ञापन

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी से सोमवार को राजधानी पटना के राजेन्द्र नगर मोहल्ला के जलजमाव पीड़ित मिलने नहीं पहुंचे. सुशील मोदी के आप्त सचिव शैलेन्द्र कुमार ओझा ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के एक घंटा इंतजार करने के बावजूद राजेन्द्र नगर के जलजमाव प्रभावितों की ओर से सोमवार को न तो कोई प्रतिनिधिमंडल मिलने आया और न ही उनकी तरफ से कोई ज्ञापन दिया गया.

27 सितंबर से 29 सितंबर तक लगातार हुई बारिश के बाद जलजमाव के दौरान 30 सितंबर को सुशील और उनके परिवार के अन्य सदस्यों को एसडीआरएफ की टीम ने उनके राजेंद्र नगर स्थित आवास से सुरक्षित निकाला था. पटना के विभिन्न इलाकों के जलमग्न होने के इतने दिन बाद तक जलजमाव से राहत नहीं मिलने से गुस्साए लोगों ने रविवार को सुशील के राजेंद्र नगर स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और उनके खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन