बोधगया व पटना बम ब्लास्ट का आरोपित हैदराबाद से गिरफ्तार
Updated at : 13 Oct 2019 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी, सिमी के एक कथित कार्यकर्ता को राज्य की एटीएस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. बोधगया और पटना बम विस्फोट के आरोपी इस कार्यकर्ता को पुलिस रायपुर ले आयी है. रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अजहरूद्दीन […]
विज्ञापन
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के निवासी, सिमी के एक कथित कार्यकर्ता को राज्य की एटीएस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. बोधगया और पटना बम विस्फोट के आरोपी इस कार्यकर्ता को पुलिस रायपुर ले आयी है.
रायपुर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख ने शनिवार को बताया कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने अजहरूद्दीन उर्फ अजहर उर्फ केमिकल अली (32 वर्ष) को शुक्रवार को हैदराबाद स्थित एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. अजहर के खिलाफ वर्ष 2013 में हुए बिहार के बोधगया और पटना बम विस्फोट मामले में शामिल होने का आरोप है. वह पिछले छह वर्ष से फरार था.
आरिफ शेख ने बताया कि छत्तीसगढ़ एटीएस को जानकारी मिली थी कि अजहर शुक्रवार को सऊदी अरब से हैदराबाद पहुंच रहा है. इसके बाद पुलिस ने अजहर को गिरफ्तार कर लिया.
उन्होंने बताया कि दिसंबर वर्ष 2013 में रायपुर पुलिस ने सिमी के स्लीपर सेल को ध्वस्त करते हुए उसके मुखिया उमेर सिद्दिकी को गिरफ्तार किया था. सिद्धिकी के साथ 16 अन्य कार्यकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया था. इन लोगों पर बोधगया और पटना में हुए बम विस्फोट में शामिल होने का आरोप है.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिमी के कार्यकर्ताओं को पनाह देने और आतंकवादी घटनाओं में शामिल होने का आरोपी अजहर इस दौरान फरार हो गया था.
पुलिस को जानकारी मिली थी कि अजहर यहां से जाली पासपोर्ट के सहारे सऊदी अरब भाग गया था और वहां सुपर मार्केट में सहयोगी तथा वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था. पुलिस को जब अजहर के बारे में जानकारी मिली थी तब से उस पर नजर रखी जा रही थी. जब छत्तीसगढ़ एटीएस को जानकारी मिली कि शुक्रवार को अजहर वापस हिंदुस्तान लौट रहा है तब हैदराबाद एयरपोर्ट से उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




