केंद्रीय मंत्री व बीजेपी के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर बन रही फिल्म ''हां मैं गिरिराज हूं'' का पोस्टर जारी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Oct 2019 4:46 PM

विज्ञापन

पटना : दिनकर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर फिल्म बना रही है. शनिवार को डायरेक्टर दिनकर भारद्वाज ने फिल्म् ‘मैं हूं गिरिराज’ का पोस्टर जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि तकनीकी कार्य पूरा होते […]

विज्ञापन

पटना : दिनकर फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर फिल्म बना रही है. शनिवार को डायरेक्टर दिनकर भारद्वाज ने फिल्म् ‘मैं हूं गिरिराज’ का पोस्टर जारी करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा है कि तकनीकी कार्य पूरा होते ही फिल्म निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होगी. यह एक शॉर्ट फिल्म होगी.

बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की छवि एक हिंदूवादी नेता की है. मुख्यमंत्री समेत विपक्षी दलों के नेताओं पर अपने हमलावर रुख के कारण वह सुर्खियों में बने रहते हैं. इस फिल्म में गिरिराज सिंह के दबंग छवि देखने की उम्मीद की जा रही है. साथ ही फिल्म ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां मैं गिरिराज हूं’

फेसबुक पर इस फिल्म के कलाकारों के नाम भी बताए गए हैं. इनमें प्रफुल्ल मिश्रा, अमीय कश्यप, शुभम भारद्वाज, गिरिराज सिंह, एमके विरेश, ओम प्रकाश भारद्वाज और पुट्टु के नाम बताए गए हैं. इस फिल्म में मध्यमवर्गीय पृष्ठभूमि से आनेवाले गिरिराज सिंह के राजनीतिक जीवन से जुड़ी घटनाओं को दिखाया जायेगा. फिल्म का टैग लाइन ही है ‘हर गरीब-जरूरतमंद की आवाज हूं, हां, मैं गिरिराज हूं.’ बेगूसराय से सांसद व केंद्र में पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह के तेवर जनता कितना पसंद करेगी, यह फिल्म आने के बाद ही पता चल सकेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन