पटना : छुट्टी के बावजूद वेंडरों ने किया एलपीजी सिलिंडर का वितरण

Updated at : 01 Oct 2019 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
पटना : छुट्टी के बावजूद वेंडरों ने किया एलपीजी सिलिंडर का वितरण

पटना : साप्ताहिक छुट्टी के बावजूद इंडियन ऑयल के वितरकों ने एजेंसी खोल जल-जमाव क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर पहुंचाया. कई इलाके में वेंडर ने अपना जीवन खतरे में डाल उपभोक्ताओं के घरों तक एलपीजी सिलिंडर पहुंचाया. इससे हजारों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली. राजधानी पटना में 50 इंडियन ऑयल के वितरक हैं. वितरकों ने […]

विज्ञापन

पटना : साप्ताहिक छुट्टी के बावजूद इंडियन ऑयल के वितरकों ने एजेंसी खोल जल-जमाव क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर पहुंचाया. कई इलाके में वेंडर ने अपना जीवन खतरे में डाल उपभोक्ताओं के घरों तक एलपीजी सिलिंडर पहुंचाया. इससे हजारों उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली.

राजधानी पटना में 50 इंडियन ऑयल के वितरक हैं. वितरकों ने कहा कि अगर इस संकट में मैं अपने उपभोक्ताओं को मदद नहीं करेंगे तो कब करेंगे. वितरकों की मानें तो सोमवार को पांच से छह हजार से अधिक सिलिंडर का वितरण किया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बीस से अधिक एलपीजी गोदाम में आज भी चार-पांच फीट पर पानी जमा है. इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक (बिहार- झारखंड) वीणा कुमारी ने बताया कि जान जोखिम डाल कर काम करने वाले वेंडरों को कंपनी की ओर से सम्मानित किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन