ePaper

नवंबर में लोजपा की कमान संभाल सकते हैं चिराग पासवान

Updated at : 24 Sep 2019 9:00 PM (IST)
विज्ञापन
नवंबर में लोजपा की कमान संभाल सकते हैं चिराग पासवान

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप सकते हैं, जिन्हें मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया. लोजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देते हुए सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय चिराग नवंबर में पार्टी की राष्ट्रीय […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) की कमान अपने बेटे चिराग पासवान को सौंप सकते हैं, जिन्हें मंगलवार को पार्टी की बिहार इकाई का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया. लोजपा में पीढ़ीगत बदलाव का संकेत देते हुए सूत्रों ने बताया कि 35 वर्षीय चिराग नवंबर में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल सकते हैं. वह बिहार की जमुई लोकसभा सीट से दूसरी बार सांसद बने हैं. लोजपा अपने स्थापना दिवस 28 नवंबर को राज्य में रैली आयोजित करने की योजना बना रही है.

पार्टी के नये नेतृत्व के बारे में जब राम विलास पासवान से संवाददाताओं ने पूछा तो उन्होंने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अपने नेतृत्व के बारे में निर्णय ले सकती है. उन्होंने कहा, ‘‘यह तय है कि नयी पीढ़ी पार्टी की कमान संभालने आगे आएगी.’ लोजपा की बिहार इकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति कुमार पारस की जगह लेंगे. पारस को राम विलास पासवान के एक और भाई राम चंद्र पासवान के निधन के बाद लोजपा की इकाई दलित सेना का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

केंद्र में सत्तारूढ़ राजग में भाजपा की सहयोगी लोजपा के लोकसभा में पांच सदस्य हैं. राजग ने रामचंद्र पासवान के निधन के बाद खाली हुई समस्तीपुर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है. संभावना व्यक्त की जा रही है कि 21 अक्टूबर के उपचुनाव में राम चंद्र के बेटे प्रिंस राज अपनी चुनावी किस्मत आजमायेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन