ePaper

सीबीएसइ ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का सैंपल पेपर किया जारी

Updated at : 22 Sep 2019 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
सीबीएसइ ने 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा का सैंपल पेपर किया जारी

पटना :सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दिया है. सीबीएसइ की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर आप 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेस्चन पेपर के साथ मार्किंग स्कीम भी देख सकते हैं. बोर्ड ने अलग-अलग विषयों का सैंपल क्वेस्चन पेपर और मार्किंग स्कीम […]

विज्ञापन

पटना :सीबीएसइ ने 10वीं और 12वीं क्लास की परीक्षाओं के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दिया है. सीबीएसइ की वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर आप 10वीं और 12वीं क्लास के सैंपल क्वेस्चन पेपर के साथ मार्किंग स्कीम भी देख सकते हैं. बोर्ड ने अलग-अलग विषयों का सैंपल क्वेस्चन पेपर और मार्किंग स्कीम अपलोड किया है. इसे स्टूडेंट्स और पैरेंट्स चेक कर सकते हैं. 10वीं और 12वीं परीक्षाओं का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च में होगा.

सीबीएसइ बोर्ड परीक्षा में बदलाव
सीबीएसइ 10वीं और 12वीं परीक्षा पैटर्न में भी कुछ बदलाव किया है. प्रैक्टिकल परीक्षाओं को होम सेंटर की जगह एक्सटर्नल सेंटर्स पर कराया जायेगा. 12वीं स्टूडेंट्स के लिए बोर्ड परीक्षा में इंटरनल असेसमेंट को ज्यादा महत्व दोगा. पेपर पैटर्न में बदलाव करते हुए, अगले साल से बोर्ड परीक्षा में ज्यादा ऑब्जेक्टिव सवालों पर जोर दिया गया है.
कक्षा 10वीं के बोर्ड परीक्षा में साइंस विषय ज्यादा ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जायेंगे. इसमें एक, तीन और पांच नंबर की मार्किंग सिस्टम होगी. 12वीं कई पेपर में ऑब्जेक्टिव प्रश्न में ऑप्शन को बढ़ा दिया है. नये एग्जाम का पैटर्न छात्रों की विश्लेषणात्मक क्षमता को टेस्ट करेगा. 12वीं में एक, दो, तीन और पांच मार्क्स के प्रश्न पूछे जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन