तेजस्वी ने मुख्यमंत्री को ''अफवाह महाशय'' और उपमुख्यमंत्री को बताया ''कुतर्क मास्टर'', टवीट कर कहा...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू नेता व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता व उपमुख्यमंत्री पर ट्वीट कर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जेडीयू नेता को ‘अफवाह महाशय’ और बीजेपी नेता को ‘कुतर्क मास्टर’ संबोधित किया. साथ ही उनके बयान पर तंज कसते हुए कहा है […]
पटना : राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने जेडीयू नेता व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता व उपमुख्यमंत्री पर ट्वीट कर हमला बोला है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जेडीयू नेता को ‘अफवाह महाशय’ और बीजेपी नेता को ‘कुतर्क मास्टर’ संबोधित किया. साथ ही उनके बयान पर तंज कसते हुए कहा है कि युवा घबराये नहीं, अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जायेगी.
जानकारी के मुताबिक, तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जेडीयू नेता पर हमला बोलते हुए लिखा- ’15 साल राज करने के बाद भी अफवाह महाशय कह रहे हैं कि बिहार गरीब राज्य है. नीतीश सरकार स्वयं विफलताएं स्वीकार कर अपनी प्रचंड नाकामी की अपनी ही जुबानी गवाही दे रही है. बिहार में लोगों को नून-रोटी नसीब नहीं हो रही है और ये महोदय टीवी पर बिस्कुट-केक खाने की परिकथाएं सुना रहे हैं.
साथ ही एक अन्य ट्वीट में बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए कहा है कि ‘बिहार के सबसे बड़े कुतर्क मास्टर सुशील मोदी कभी कहते हैं सावन-भादो की वजह से मंदी है. कभी कहते है पितृपक्ष, कभी खरमास, कभी बाढ़-सुखाड़ तो कभी कानून व्यवस्था-प्राकृतिक आपदा की वजह से मंदी है. इनके बेतुके कुतर्कों का भावार्थ है कि युवा घबराये नहीं, अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जायेगी.’
बिहार के सबसे बड़े कुतर्क मास्टर सुशील मोदी कभी कहते है सावन-भादो की वजह से मंदी है। कभी कहते है पितृ पक्ष, कभी खरमास, कभी बाढ़-सुखाड़ तो कभी क़ानून व्यवस्था-प्राकृतिक आपदा की वजह से मंदी है। इनके बेतुके कुतर्कों का भावार्थ है कि युवा घबराए नहीं अगले 30 वर्ष में नौकरी मिल जाएगी।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 19, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




