ePaper

रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ''असली लीडर'', ...जानें किसने क्या कहा?

Updated at : 07 Sep 2019 12:15 PM (IST)
विज्ञापन
रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया ''असली लीडर'', ...जानें किसने क्या कहा?

पटना : केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री व लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष राम विलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताया है. उन्होंने इसरो प्रमुख के सिवन के साथ प्रधानमंत्री के भावुक पल का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है. साथ ही कहा है कि ‘संपर्क टूटा है, हौसला […]

विज्ञापन

पटना : केंद्रीय खाद्य और उपभोक्ता मामलों के मंत्री व लोक जनशक्‍ति पार्टी के अध्‍यक्ष राम विलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताया है. उन्होंने इसरो प्रमुख के सिवन के साथ प्रधानमंत्री के भावुक पल का एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है. साथ ही कहा है कि ‘संपर्क टूटा है, हौसला नहीं. हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे.’

रामविलास पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘असली लीडर’ बताते हुए कहा है कि ‘असली लीडर वही होता है, जो मुश्किल घड़ी में भी अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़ा रहे और उसका हौसला बढ़ाए. देश की 130 करोड़ जनता को गर्व है अपने वैज्ञानिकों पर और पूरा विश्वास है कि आप अपनी मंजिल हासिल करेंगे और पूरी मजबूती से भविष्य के अभियानों को जारी रखेंगे.’ साथ ही कहा कि ‘हमारे वैज्ञानिकों ने आज जो हासिल किया है, वह काफी बड़ी उपलब्धि है. पूरे देश को आप पर गर्व है. जीवन के उतार-चढ़ावों को पीछे छोड़ते हुए हमें आगे बढ़ते रहना है. संपर्क टूटा है, हौसला नहीं. हमें पूरा विश्वास है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे.’


https://twitter.com/HarivanshNSingh/status/1170199017227055104?ref_src=twsrc%5Etfw

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन