बिहार के ज्यूडेक्शन में होंगे अनंत
Updated at : 24 Aug 2019 9:11 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसके बाद वह बिहार की पुलिस और उसके कोर्ट के ज्यूडेक्शन में आ जायेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में समय कितना लगेगा यह कोर्ट की कार्यवाही पर […]
विज्ञापन
पटना : मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट दिल्ली से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद अनंत सिंह को दिल्ली पुलिस की सुरक्षा में बाढ़ कोर्ट में पेश किया जायेगा. इसके बाद वह बिहार की पुलिस और उसके कोर्ट के ज्यूडेक्शन में आ जायेंगे. इस पूरी प्रक्रिया में समय कितना लगेगा यह कोर्ट की कार्यवाही पर निर्भर करेगा.
एफएसएल में अनंत सिंह के आवाज के नमूने की कार्यवाही के दौरान साथ रहे एडवोकेट नवीन कुमार ने प्रभात खबर को बताया कि विधायक जनप्रतिनिधि हैं. उनको जैसे ही वारंट की जानकारी हुई, कोर्ट में सरेंडर कर दिया.
बिहार पुलिस को अनंत सिंह से पूछताछ के लिये ट्रांजिट रिमांड लेना होगा. नवीन कुमार ने बताया कि उनको जो जानकारी है उसके अनुसार बिहार पुलिस को दिल्ली के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट या ड्यूटी मजिस्ट्रेट के यहां आवेदन करना होगा. वहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उनको बाढ़ कोर्ट में पेश किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




