पटना : कॉमन सर्विस सेंटर पर कराएं निबंधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Aug 2019 8:56 AM
विज्ञापन
पीएम श्रमयोगी मानधन पेंशन के लिए करें प्रचार-प्रसार : श्रम मंत्री पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार के लिये बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पेंशन योजना के बारे में जानकारी लेते हुए मंत्री ने कहा कि लघु व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति […]
विज्ञापन
पीएम श्रमयोगी मानधन पेंशन के लिए करें प्रचार-प्रसार : श्रम मंत्री
पटना : श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार के लिये बैठक आयोजित की गयी. बैठक में पेंशन योजना के बारे में जानकारी लेते हुए मंत्री ने कहा कि लघु व्यापार से जुड़े हुए व्यक्ति इस योजना से जुड़ने के लिए सबसे पहले कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर अपना निबंधन करायेंगे. इसके लिए उपभोक्ता को आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छाया–प्रति जमा करना होगा और प्रथम महीने की राशि नगद जमा करना होगा.
उसके बाद हर महीने की राशि उनके द्वारा दिये गये बैंक एकाउंट से खुद जमा होता जायेगा. बैठक में सुधीर कुमार, अपर मुख्य सचिव, श्रम संसाधन विभाग, के सेंथिल कुमार, विशेष सचिव-सह-श्रमायुक्त, बिहार, के अतिरिक्त श्रम संसाधन विभाग के कई पदाधिकारी उपस्थित थे. वहीं, बैठक में बिहार चेंबर ऑफ कॉमर्स, बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर), भारतीय जीवन बीमा निगम एवं अन्य कई लघु व्यापार से जुड़े हुए संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.
लघु व्यापार से जुड़े सभी व्यापारियों के लिए भारत
सरकार द्वारा पेंशन स्कीम से बिहार की एक बड़ी आबादी को लाभ मिलेगा. यह योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के माध्यम से चलाया जायेगा.
पेंशन स्कीम का लाभ 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष तक के लघु व्यापारी उठा सकेंगे. इस स्कीम में 55 रुपये से लेकर अधिकतम 200 रुपये प्रतिमाह उपभोक्ता को 60 वर्ष की उम्र तक जमा करना है और उतनी ही राशि भारत सरकार के द्वारा प्रतिमाह जमा किया जायेगा. उपभोक्ता को 60 वर्ष के बाद तीन हजार रूपये प्रतिमाह पेंशन की राशि दी जायेगी.
मंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश
श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा लागू की गयी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं को व्यापक प्रचार–प्रसार किया जाये, ताकि उन योजनाओं को लाभ पात्र लाभुकों को प्राप्त हो सके.
चूंकि योजनाओं के संचालन में कॉमन सर्विस सेंटर की महत्वपूर्ण भूमिका है. इसलिए अपने केंद्र के बाहर निबंधन से जुड़े सभी योजनाओं का नाम और वहां दिये जाने वाले दस्तावेज एवं राशि की पूरी जानकारी अंकित अवश्य करें.
विभागीय पदाधिकारी इन केंद्रों के गतिविधियों
पर निगरानी रखें एवं किसी प्रकार के शिकायत प्राप्त होने पर 9308048552 के नंबर पर जानकारी दे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










