फुलवारीशरीफ :वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर हुई फायरिंग
Updated at : 18 Aug 2019 8:25 AM (IST)
विज्ञापन

फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के अलमीजान नगर भट्टा पर शुक्रवार की देर रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर एक -दूसरे पर फायरिंग की गयी. अच्छी बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं. फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस पहूंची और हालात को काबू में किया .दोनों ओर से […]
विज्ञापन
फुलवारीशरीफ : फुलवारीशरीफ के अलमीजान नगर भट्टा पर शुक्रवार की देर रात वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर एक -दूसरे पर फायरिंग की गयी. अच्छी बात यह रही कि इस फायरिंग में किसी को गोली लगी नहीं.
फायरिंग की सूचना मिलने पर पुलिस पहूंची और हालात को काबू में किया .दोनों ओर से एक -दूसरे के विरोध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है . इस संबंध में एक गुट के मुमताज आरफी उर्फ मुन्ना ने बताया कि उसके छोटे भाई सुलतान आरफी उर्फ टिंकु की बरात मोहल्ले के ही एक निजी मैरेज हाॅल गयी थी. निकाह और खाना- पीना हो गया .
हाॅल में दूल्हा और कुछ उनके साथी थे . जैसे ही रस्म की तैयारी चल रही थी कि पटना बाइकर्स गैंग के मानिश मल्लिक और गोलू सिंह के नेतृत्व मे एक दर्जन लोगों ने आकर हाॅल के बाहर फायरिंग शुरू कर दी और उत्पात मचाया. वहीं, दूसरे गुट के शहाब मल्लिक ने कहा कि मुमताज आरफी और अंजार ,कल्लू समेत अन्य लोग घर पर आकर गाली -गलौज और मारपीट करने लगे.
उधर से गोली चलनी शुरू हो गयी, जिससे अफरा- तफरा मच गयी. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और हालात को काबू में किया. मौके पर नौ खोखा और दो कारतूस बरामद किया गया. दारोगा जुबैर आलम ने बताया कि दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दोनों ओर से आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




